logo

नशाखोरी के खिलाफ कांटाटोली में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

नशाखोरी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांटा टोली स्थित UNI हाइट्स ओल्ड एचबी रोड के पास कुछ महिलाएं एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह विरोध नशाखोरी के खिलाफ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विरोध कर रही महिलाएं कांटाटोली की स्थानीय ही है। उनके साथ और भी कई स्थानीय लोग विरोध जता रहे हैं। मौके पर जिला प्रशासन तैनात हैं। दरअसल दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के गोरखधंधे के कारण युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसलिए महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि नशे का गोरखधंधा बढ़ने लगा है जिस कारण युवा वर्ग अपने मूल रास्ते से भटक जा रहे हैं। कोई ठोस कार्रवाई ना होने के कारण नशे का कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। इस कारण युवक गलत रास्ते पर जा रहे हैं। कई घर सिर्फ नशे के कारण तबाह हो जा रहे हैं।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT