द फॉलोअप डेस्क
देवघर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि रिंग रोड के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दोनों कर्मियों को घूस लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
