logo

पाकुड़ : सदर अस्पताल में एमटीसी नवीनीकरण और किचन स्वच्छता पर उपायुक्त ने दिया जोर

dgrbtuwruvbt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में आज सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमटीसी (मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) के नवीनीकरण के संबंध में उपाधीक्षक, सदर अस्पताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की किचन का भी अवलोकन किया गया। वहाँ मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे खान-पान की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। किचन स्टाफ को भोजन की स्वच्छता, समय पर वितरण और पोषण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
सदर अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीज सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल की सभी सेवाओं का स्तर उच्च बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एमटीसी के नवीनीकरण, अस्पताल किचन की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और समय पर वितरण सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाए और अस्पताल परिसर की स्वच्छता नियमित रूप से बनाए रखी जाए।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Pakur Updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur News Updates jharkhand news Updates Pakur News in Hindi