logo

पाकुड़ के जेएसएससी चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

yuioyto.jpg

नंदलाल तुरी
रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पाकुड़ जिले से चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ जिले के चयनित अभ्यर्थियों को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों की सफलता को कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया तथा आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी योगदान देंगे।
बता दें पाकुड़ जिले से चयनित अभ्यर्थियों में नेसार अहमद को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, हिरणपुर प्रखंड; विजय कुमार साह को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, महेशपुर प्रखंड; वासुदेव मिधा को श्रम प्रवर्तन अधिकारी, महेशपुर प्रखंड; सूरज प्रकाश को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़ प्रखंड तथा बीरबल कुमार चौधरी को श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयनित किया गया है। बीरबल कुमार चौधरी पूर्व में पाकुड़िया प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Pakur News Updates latest Pakur News latest Updates Pakur Pakur News in hindi Pakur news in hindi jharkhand News Updates Pakur n