logo

सिमडेगा : श्रद्धा और परंपरा के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, उपायुक्त कंचन सिंह ने रखा व्रत

DCSIMDEGA000.jpg

सिमडेगा
लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक छठ महापर्व जिले में श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने पूरे विधि-विधान के साथ 'नहाए-खाए' की रस्म अदा कर छठ व्रत की पवित्र शुरुआत की।
उपायुक्त कंचन सिंह ने स्वयं पारंपरिक तरीके से गेहूं धोकर सुखाया और चूल्हे पर कद्दू-भात का महाप्रसाद तैयार किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि छठ पर्व प्रकृति, शुद्धता और अनुशासन का संदेश देता है और लोगों में संयम, श्रद्धा और सेवा की भावना विकसित करता है।


डीसी ने जिलेवासियों के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने यह साझा किया कि पिछले 14 वर्षों से वे नियमित रूप से श्रद्धा के साथ छठ व्रत करती आ रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता संजुक्ता प्रसाद के साथ मिलकर पारंपरिक छठ गीत गाए, जिससे परिवार और समाज में एकता और सामूहिक उत्साह का संदेश भी फैलाया गया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News