logo

रांची लोकसभा : राज्य में कानून की बिगड़ती व्यवस्था लोगों के लिए श्राप बन गयी है - संजय सेठ

ss13.jpeg

रांची 

रांची के सांसद संजय सेठ ने आज जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कहा कि राज्य में कानून की बिगड़ती व्यवस्था लोगों के लिए श्राप बन गयी है। सेठ ने आज सुखदेव नगर मंडल, जोन्हा, सिल्ली, राहे, धुर्वा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कई स्थानों पर बैठक भी की। इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा यह चुनाव देश का चुनाव है। यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने का चुनाव है। यह चुनाव देश को एक सशक्त नेतृत्व देने का चुनाव है। एक सशक्त व्यक्ति को हम देश की बागडोर दे सकें इसका निर्णय करने का चुनाव है। 

महिलाएं सुरक्षित नहीं 
सेठ ने कहा, झारखंड में नक्सलवाद चरम पर है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन का डर अपराधियों में खत्म हो गया है। रघुवर दास की बीजेपी सरकार थी तो झारखंड में नक्सलवाद खत्म हो गया था। महिलाएं 24 घंटे कहीं भी आ जा सकती थीं। नक्सली झारखंड छोड़ कर चले गए थे। व्यापारी हो या ग्रामीण या उद्योगपति, सभी बिना डर के अपना काम करते थे। आज राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था यहां के लोगों के लिए श्राप बन गयी है। इसलिए झारखंड को बचाने के लिए झारखंड के विकास के लिए 13 फूल और एक फल की माला नरेंद्र मोदी को समर्पित करना होगा। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

सेठ ने आगे कहा कि 25 तारीख को राष्ट्रीय हित में मतदान करें। आज देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल, डॉ भीम प्रभाकर, डॉ अभिषेक रामदीन, अनीता वर्मा, मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, हरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, राजू सिंह, मंजू चौरसिया, आशा शर्मा, संजीव चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sanjay Sethranchi MPLok Sabha ElectionJharkhand News