द फॉलोअप डेस्क
लंगडाते हुए चल रहे इस व्यक्ति का नाम रौशन सिंह. धनबाद पुलिस ने इसे सरेआम परेड करवाई है. सोमवार की शाम इस नज़ारे को लोग ठहर कर देखने को मजबूर हो गए। लंगड़ाते हुए कदम बढ़ा रहा रौशन को धनबाद पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर सरेआम परेड करवाई है। दरसल 27 फरवरी को बरटांड़ के समीप पांडे मीट हाउस में उस दिन रोशन सिंह और उसके साथियों ने दुकान संचालक मंगल सिंह के साथ जमकर मारपीट की। घटना इतनी गंभीर थी कि दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए ए SNMMCH में भर्ती कराया गया। पूरी मारपीट की घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।
इस घटना के बाद, पीड़ित मंगल सिंह ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। कुल पांच आरोपी पाए गए, जिनमें से एक को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। बाकी की तलाश में पुलिस ने लगातार छापेमारी की। आखिरकार, सोमवार को रोशन सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया। रास्ते भर लोग इकट्ठा होकर यह नज़ारा देख रहे थे. धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने इस कार्रवाई को लेकर कहा, " इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी अपराध कर के बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।" इस कार्रवाई ने न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी का काम किया, बल्कि आम लोगों में भी यह विश्वास जगाया कि कानून की नजर हर अपराध पर है।
.jpeg)