logo

धनबाद : युवको को कार ने मारी टक्कर, फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत 

dhn3.jpeg

धनबाद

धनबाद के तोपचांची में सड़क पार कर रहे युवक को पहले एक कार ने टक्कर मार दी। युवक इससे घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। युवक की पहचान तोपचांची के बुच्चा कुल्ही निवासी पुनु महतो के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मजदूरी करने के लिए धनबाद जा रहा था। युवक की मौत के उसके परिवार में मातम का माहौल छा गया है। दूसरी मौत के बाद लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। 


फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर सड़क जाम 

युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम की स्थिति करीब 3 घंटे तक रही। ग्रामीणों ने कहा कि तोपचांची बाजार में फुटओवर ब्रिज का होना जरूरी है। प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में ग्रामीण बाजार करने पहुंचते हैं। चौक के पास फुटओवर ब्रिज नहीं होने के कारण ग्रामीण सड़क पार करते हैं जिससे हादसे होते रहते हैं। कहा कि कई सालों से ओवरब्रिज की मांग की रही है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  

अंचल अधिकारी ने खत्म कराया जाम 

सड़क जाम के बाद उग्र ग्रामीणों को तोपचांची अंचलाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह व तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार ने समझा-बुझा कर शांत कराया। वहीं, अंचलाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह और  तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार ने अंतिम संस्कार के लिए अपने स्तर से आर्थिक मदद की। इस बीच जाम के कारण हाईवे पर दोनों से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn