logo

सीएम हेमंत के संरक्षण में धीरज साहू ने मचाई लूट, कैश बरामदगी पर बोले बाबूलाल

cm_hemant_and_babulal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों की यहां आईटी की छापेमारी चल रही है। इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो चुकी है। धीरज साहू के यहां सौकड़ों करोड़ बरामद होने के बाद बीजेपी आक्रमक हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में सीएम हेमंत को घेरा है। बाबूलाल ने कहा है कि हेमंत के संरक्षण में धीरज साहू ने झारखंड को लूटकर खोखला कर दिया है। झारखंड के जनादेश का अपमान करने वाले कांग्रेस, झामुमो के लुटेरों को जनता माफ़ नहीं करेगीl

 
2018 में मात्र 35 करोड़ रुपए की संपत्ति धीरज के पास थी
बाबूलाल ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचारी सांसद धीरज साहू के पास 2018 में मात्र 35 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, साथ में 2.36 करोड़ रुपए का कर्ज भी था। 2019 में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही धीरज साहू के पास पैसों की अप्रत्याशित वृद्धि से स्पष्ट है कि, हेमंत के संरक्षण में इन लोगों ने झारखंड को किस हद तक लूटकर खोखला कर दिया है। झारखंड के जनादेश का अपमान करने वाले कांग्रेस, झामुमो के लुटेरों को जनता माफ़ नहीं करेगी।


छापेमारी का आज पांचवा दिन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों में छापेमारी को 176 बैग रुपए मिले है। शुक्रवार रात तक यह 156 थी। टीम द्वारा अबतक 176 में से 40 बैगों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी है। चार दिनों से जारी नोटों की गिनती के दौरान कितने नोट गिनने वाली मशीन जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N