logo

रांची : अब बच्चों को पढ़ाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, 1 जून से शुरू होगा कैप्टन कूल का स्कूल

global_school.jpg

रांचीः 
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी कभी खाली नहीं बैठे रहते हैं। वह हमेशा किसी ना किसी व्यवसाय से जुड़े ही रहते हैं। जैसे ही आईपीएल खत्म होगा वह अपने एक और व्यवसाय को नया आयाम देने जा रहे हैं। बच्चों को बहुआयामी शिक्षा देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के खास स्कूल की ओपनिंग होने वाली है। यह स्कूल कर्नाटक के बेंगलुरू में खोला जा रहा है। स्कूल का आगाज 1 जून से होने वाला है। माही के स्कूल का नाम है एमएस ग्लोबल स्कूल।


धोनी और साक्षी मेंटर 
बेंगलुरू में एचएसआर साउथ एक्सटेंशन कुडलू गेट के पास बने इस स्कूल में नई तकनीक के साथ शिक्षा दी जाएगी साथ ही स्कूल में कई तरह की एक्टिविटी भी रहेंगी। इसके लिए एमएस ग्लोबल स्कूल ने माइक्रोसॉफ्ट और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की संस्था डांस विद माधुरी के साथ बतौर चैनल पार्टनर करार किया है। माही और उनकी पत्नी साक्षी धोनी स्कूल की मेंटर हैं, जबकि आर चंद्रशेखर स्कूल के चेयरपर्सन हैं।


नामांकन शुरू 
सत्र (2022-23) के लिए एडमिशन भी शुरू हो चुका है। अभी इसमें प्राइमरी स्तर की पढ़ाई होगी, नर्सरी से सातवीं क्लास तक की आधुनिक पद्धति के साथ शिक्षा मुहैया करायी जाएगी। स्कूल अंग्रेजी मिडियम है, यहां सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई कराई जाएगी।