logo

दहेज़ में ट्रैक्टर नहीं देने पर हुआ विवाद, दामाद ने ससुर की कर दी हत्या

murder21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दहेज़ में ट्रैक्टर नहीं मिलने पर दामाद ने अपने ससुर की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामला सरैयाहाट- गोविंदपुर गांव के कदिया टोला का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब गोविंदपुर गांव निवासी रविन्द्र कापरी अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर की मांग को लेकर दामाद विवाद करने लगा। जो कि बाद में हिंसक रूप लेलिया और दामाद ने ससुर की लाठी -डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 23 वर्षीय आरोपी का नाम सुधीर यादव बताया जा रहा है। 
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद देवघर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रविन्द्र के पास तीन ट्रैक्टर है, जिसमें दामाद एक ट्रैक्टर की मांग कर रहा था। लेकिन जब रविन्द्र ने ट्रैक्टर देने से मना कर दिया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। और विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। 
बीते एक दिन पूर्व रविन्द्र को पता चला कि उसकी बेटी को एपेंडिक्स है। जिसके बाद वह अपनी बेटी से मिलने उसके घर पर गया था। बेटी से मिलने के बाद वह बेटी को बेहतर इलाज के लिए घर ले जाना चाह रहा था लेकिन दामाद इस बात पर अड़ा था कि जब तक ट्रैक्टर नहीं मिलेगा तब तक बेटी को ले जाने नहीं दूंगा। 
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजनों का बयान ले रही है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar dumka news dumka latest news dumka update crime news