logo

होटवार जेल में जिला प्रशासन का छापा, 3 घंटे तक चली कार्रवाई

hothwar_jail1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने छापेमारी की है। धनबाद की घटना के बाद बिरसा मुंडा जेल में भी तलाशी ली गई है। यह छापेमारी करीब 3 घंटे तक चली। छापेमारी के दौरान जेल अस्पताल महिला और पुरुष बैरक की जांच की गई है। मौके पर एसडीएम, एसपी,एसडीएम लॉ एंड ऑर्डर सहित 15 से अधिक अधिकारी मौजूद रहे। जेल की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कई दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि धनबाद जेल में अमन सिंह हत्याकांड के बाद से होटवार जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कर्मियों को भी मोबाइल और चाबी जैसी चीजें अंदर नहीं ले जाने का निर्देश दिया गया है। तीन लेयर में हर दिन चेंकिग हो रही है। कैदियों के सामान की भी हर दिन तलाशी ली जा रही है। किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामना मिलने पर उसे तुरंत फेंक दिया जा रहा है। आज की छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।