logo

पाकुड़ में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 14 मामलों को मिली स्वीकृति

hkmdti.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के कुल 14 आवेदनों का समेकित प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए प्रत्येक आवेदन के आधारभूत तथ्यों, अंचल एवं अनुमंडल स्तर पर की गई जांच-रिपोर्ट और उपलब्ध प्रमाणों पर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा के बाद समिति ने सभी 14 मामलों की अनुशंसा करते हुए राहत भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में अग्निकांड, अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क दुर्घटना, जलाशयों में डूबने से हुई मृत्यु और अन्य आकस्मिक घटनाओं से संबंधित आवेदनों पर विचार किया गया। संबंधित अंचल अधिकारियों और अनुमंडल अधिकारियों द्वारा जांच एवं सत्यापन के बाद प्रस्तावों को विधि-नियमों के अनुरूप पाया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत मामलों का राहत भुगतान शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News In Hindi Pakur news updates latest Pakur news Latest Pakur news Pakur news Updates Pakur updates latest updates