नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त मनीष कुमार ने ईवीएम वेयर हाउस का आज निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जांच की।
निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख-रखाव का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। ज्ञात हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह बाहर और त्री- मासिक अंदर वेयर हाउस का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी होती है। इसके बाद, वे रखरखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची को समर्पित करते हैं।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए, और मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्ष/सदस्य और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे।
