logo

पाकुड़ में जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय जल जांच प्रशिक्षण और किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

juiijb.jpg

नंदलाल तुरी
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ द्वारा आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकदिवसीय जिला स्तरीय जल जांच (FTK) प्रशिक्षण एवं किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अभियंता–सह–नोडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय लैब, अभिजीत किशोर ने दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता ने कहा कि जल आनंद का स्रोत है, ऊर्जा का भंडार है, पवित्र करने वाला है और मां की तरह पोषण देने वाला जीवन दाता है। जल के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए पेयजल स्रोतों की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से जलसहिया दीदी, विद्यालय प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कर्मी एवं ग्राम स्तर पर चयनित लोग चापाकलों तथा अन्य पेयजल स्रोतों की नियमित जांच करेंगे, जिससे पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। मानसून के पूर्व और बाद में किए गए सभी परीक्षणों की रिपोर्ट जिला स्तरीय NABL लैब में जमा की जाती है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक (MIS) रितेश कुमार, आईसी विशेषज्ञ इमरान आलम, लैब टेक्नीशियन नंदकिशोर मंडल, क्वालिटी मैनेजर सौरभ कुमार और लैब सहायक लोकेश हेम्ब्रम ने जल जीवन मिशन पोर्टल पर स्मार्टफोन के माध्यम से जल परीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। कार्यक्रम में प्रखंड पाकुड़ की सभी जलसहिया दीदियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद सभी जलसहियाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) वितरित की गई, ताकि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी कर सकें।


 

Tags - latest Pakur News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates Pakur Pakur News Updates latest Pakur News Pakur News in hindi Pakur Updates in hindi latest Pakur news