logo

पाकुड़ में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन और परिवहन पर सख्त निर्देश

dgjnryurnwubnr.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में टास्क फोर्स, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा संबंधित विभागों द्वारा जिले में चलाए गए प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि कोयला से प्राप्त राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी ईंट-भट्टों का समुचित निरीक्षण अविलंब सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर तैनात किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि टास्क फोर्स की संयुक्त टीमें कोयला, बालू एवं पत्थर परिवहन करने वाले वाहनों पर कठोर प्रवर्तन अभियान चलाएँ। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में खनन माफियाओं के विरुद्ध तीव्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि दोषी व्यक्तियों, संचालकों एवं वाहन मालिकों पर नियमों के अनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनन, पुलिस, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण विभागों को आपसी समन्वय, साझा सूचना तंत्र तथा संयुक्त छापेमारी को और अधिक मजबूत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मिलकर समन्वित औचक छापेमारी करें। उपायुक्त ने कहा कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से ही जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने चेकनाका का प्रतिदिन औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें और कोयला, बालू एवं पत्थर से लदे वाहनों के अवैध परिवहन पर विशेष निगरानी रखें।

 

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest