logo

रांची में कुत्ते ने मचाया आतंक, स्कूली बच्चों समेत 17 लोगों को काटा

DOG00241.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के तमाड़ से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीते गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा कर रख दी है। यहां एक कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और तमाड़ से रायडीह, आमलेशा होते हुए करीब 10 किलोमीटर दूर तक के रस्ते में 17 लोगों को काट लिया। घायलों में अधिकतर स्कूली बच्चे शामिल हैं। जो छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे।
ग्रामीणों के बताये अनुसार लोगों को देखते ही कुत्ता उनपर हमला कर देता है और काटकर आगे बढ़ जाता है। घटना के बाद से लोगों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया है। वहीं लोग सड़कों पर निकलने से भी डर रहे हैं। 
घटना के बाद लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और इलाज जारी है। परिजनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन विभाग से बात की गई है, लेकिन वन विभाग इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news ranchi news ranchi latest news ranchi khabar