logo

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनेगी डबल इंजन सरकार – बाबूलाल मरांडी 

WhatsApp_Image_2024-07-06_at_19_34_58_(1).jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से झारखंड में डबल इंजन सरकार बनेगी। बता दें कि प्रदेश बीजेपी द्वारा आज से 15 जुलाई तक विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मान एवम विजय संकल्प सभा आयोजित हो रही है। इस क्रम में आज हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा एवम कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी की पूंजी कार्यकर्ता ही हैं। पार्टी के नेता तो मंच, माला माइक से जुड़े रहते हैं लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता चुपचाप पार्टी के लिए असाधारण कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि जमीनी लड़ाई बूथ का साधारण कार्यकर्ता ही लड़ता है। चाहे पन्ना प्रमुख हो या बूथ की समित। सभी अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कदम कदम पर जनता के सवालों का जवाब कार्यकर्ता ही देता है,घर घर संपर्क कार्यकर्ता ही करता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देना पार्टी का धर्म है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल है। जिसे आज कांग्रेस झामुमो सहित इंडी एलायंस के लोग पचा नहीं पा रहे। चाय वाले का बेटा तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बने यह उन्हें बर्दास्त नही।


श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी 

इधर, आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि डॉ मुखर्जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। बचपन से ही मेधावी एवम प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय में कुलपति बनने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। नेहरू मंत्रीमंडल में एक उद्योग मंत्री के रूप में सिंदरी खाद कारखाना उनकी देन है। कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी एलायंस ने झूठ और दुष्प्रचार का सहारा लिया। तरह-तरह के अफवाह फैलाए लेकिन देश की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया।


 

Tags - Babulal marandiBJPJharkhand News