logo

JMM छोड़ दर्जनों युवाओं ने थामा AJSU दामन, कहा- इस सरकार में वर्तमान और भविष्य दोनों अंधेरे में

aju.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के कांके रोड वाले आवास पर आज झारखंड छात्र मोर्चा (जेएमएम) के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिरंजन तिवारी एवं पूर्व सचिव अंकित सिंह के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। इस दौरान सुदेश  महतो ने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं के आगे आने या राजनीति में सक्रिय होने से ही सामाजिक लड़ाई को गति दिया जा सकता है। जल्द ही पलामू प्रमंडल में प्रमंडल स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज के इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा के प्रभारी एवं पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी एवं मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत उपस्थित थे।  


हेमंत सरकार ने ठगा है इसलिए थाम रहे आजसू का हाथ
पार्टी में शामिल होने वाले अभिरंजन तिवारी ने कहा कि आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत और केंद्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व के कारण आज हम आजसू पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वर्तमान हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगा है। युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। इस सरकार में युवाओं का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद हो रहा है। इसीलिए हमने आजसू पार्टी का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होने वालों में आरजेडी से प्रहलाद गुप्ता एवं अरविंद यादव, जेएमएम से मनिष सिंह, मनु सिंह, अभिषेक जोहरी, पृथ्वीराज सिंह, कुंदन सोनी, संजय कुमार, सचिन पाण्डेय, प्रशांत कुमार, अंकित सिंह मुख्य रूप से हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N