logo

Ranchi : डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा बनीं JPSC अध्यक्ष, पहली बार महिला को मिला यह पद

NILIMA.jpg

रांचीः 

डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा की नियुक्ति JPSC के अध्‍यक्ष पद पर हो गई है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार की शाम नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जिसमें बताया गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया जाता है। डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा 62 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक जेपीएससी अध्यक्ष का पद पर बनी रहेंगी। यानि 2 साल तक वह अध्यक्ष रहेंगी। 


पहली बार महिला अध्यक्ष 
बता दें कि डॉ केरकेट्टा महाराष्‍ट्र कैडर की रिटायर्ड आईएएस है। वह रांची के कांके की रहने वाली है उनके पिता डॉ आर. केरकेट्टा बिरसा कृषि विवि‍ के कुलपति रह चुके हैं। यह भी मालूम हो कि पहली बार किसी महिला को यह पद मिला है। 


6 जुलाई को रिटायर हुए थे अमिताभ चौधरी
इससे पहले जेपीएससी के अध्यक्ष पद पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी 6 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गये थे। उनके रिटायर होने के बाद जेपीएससी अध्यक्ष का पद रिक्त था। अब डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से जेपीएससी के माध्यम से होने वाली रिक्तयों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।