logo

CUJ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मि वर्मा को 'वुमेन लीडरशिप इन एजुकेशन' ग्लोबल अवॉर्ड

leap1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ रश्मि वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘वुमेन लीडरशिप इन एजुकेशन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें कि यह सम्मान उन्हें लंदन स्कूल ऑफ डिजिटल बिजनेस की ओर से आयोजित LEAP 2025 ग्लोबल अवॉर्ड्स के तहत प्रदान किया गया है।
यह सम्मान डॉ रश्मि वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में महिला नेतृत्व, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से प्रेरणा देने के लिए प्रदान किया गया है। कुल 70 देशों और 400 से ज्यादा संस्थानों से 250 शीर्ष नेतृत्व व 500 से ज्यादा शिक्षाविदों से मिले नामांकन के बाद लगभग 130 शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड नवंबर में दुबई समारोह के दौरान दिये जाने हैं।
आपको बता दें कि डॉ रश्मि वर्मा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में पिछले 15 वर्षों से शिक्षण-प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और एक भारत श्रेष्ठ भारत की सदस्य भी हैं। हाल ही में डॉ रश्मि वर्मा को महिला भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ने अपनी मीडिया परिषद में झारखंड की राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वह पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया में रांची चैप्टर की सचिव भी हैं। उनके करियर संबंधित साक्षात्कार भी दूरदर्शन रांची पर प्रसारित हुए हैं। विगत में मीडिया शिक्षकों, छात्रों, गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं के लिए 'समाचार और सूचना साक्षरता' पर विभिन्न कार्यशालाएँ आयोजित करती रहीं हैं।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update CUJ news CUJ latest news CUJ khabar CUJ trending news LEAP 2025 women leadership in education global award news london school of digital business