logo

धनबाद : धनबाद छोड़कर नहीं गए हैं डॉ. समीर, पुलिस ने बताई असली बात...

POLICEDHAN.jpg

धनबाद: 
बुधवार से ऐसी खबरें चल रही है कि रंगदारी की धमकी से परेशान होकर डॉक्टर समीर ने शहर छोड़ दिया है। इस मामले में अब पुलिस ने अपना पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर समीर धनबाद छोड़कर नहीं गए हैं बल्कि वे एक फैमिली फंक्शन में गए हुए हैं। 


खबर की पुष्टी नहीं करता पुलिस 
धनबाद पुलिस प्रवक्ता सह हेड क्वार्टर डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि डॉक्टर समीर कुमार अपने एक पारिवारिक समारोह में गये हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों से डॉक्टर समीर कुमार की बात हुई है, जिसमें डॉक्टर समीर कुमार ने बताया कि वे एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए गए हैं और जल्द ही अपने काम पर लौट जाएंगे। मीडिया की चलाई गई खबरों की धनबाद पुलिस पुष्टि नहीं करती है।


पूरी सुरक्षा दी जाएगी 
पुलिस ने कहा कि हम इस मामले की तहकीकात में जुटे है। जो भी दोषी होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक रणनीति के तहत पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी है। डॉक्टर समीर कुमार को धनबाद पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। बता दें कि डॉक्टर समीर कुमार से अमन सिंह के गैंग के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही थी। साथ ही कहा जा रहा है कि हर महीने 5 लाख भिजवाते रहना। डॉक्टर समीर कुमार कल से ही अपने क्लिनिक में नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो दहशत में काम नहीं कर सकेंगे और इस शहर को छोड़कर चले जाएंगे।