logo

डॉ विनय भरत बनाए गये जदयू के प्रदेश प्रवक्ता, बोले- पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास

vinay.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने कमिटी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की है। इस सूची में 4 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 3 प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। जदयू नेता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ विनय भरत प्रदेश प्रवक्ता मनोनित किये गये हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने डॉ विनय भरत को यह जिम्मेदारी दी है। साथ ही कहा है कि पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप इस पद की जिम्मेदारी डॉ विनय भरत को सौंपी गई है। वहीं डॉ विनय ने कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की आशा के अनुरूप संगठन को झारखंड में मजबूती देने की कोशिश करेंगे। जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके अनुरूप कार्य करने करेंगे। डॉ विनय भरत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर तमाम जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। मालूम हो कि हाल ही में डॉ विनय भरत को छात्र जदयू का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था। 


जिला से लेकर पंचायत तक मजबूत करना है संगठन
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि आगे चलकर और भी लोगों को संगठन में जोड़कर कमिटी का विस्तार किया जाएगा। झारखंड को तीन प्रभारी मिले है और सभी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जिला से लेकर पंचायत तक संगठन को मजबूत करना है। पदाधिकारियों को जो दायित्व दी गई है, उसका निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। सूची जारी करने के दौरान बिहार के विधान पार्षद और झारखंड जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह, महासचिव श्रवण कुमार और प्रवक्ता सागर कुमार मौजूद रहे।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N