logo

गिरिडीह : ड्रोन से मिली लोकेशन पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 11,100 किलो जावा महुआ और 570 लीटर अवैध शराब जब्त

kn6uoryum.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई। ड्रोन से प्राप्त सटीक लोकेशन के आधार पर गावँ थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरझारा गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान चुलाई शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने 11,100 किलोग्राम जावा महुआ और 570 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त कुल दो अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे अभियान का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह ने किया। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags - Giridih illegal liquor raid Dumarjhara village alcohol seizure Liquor manufacturing equipment seized Election period liquor ban enforcement Excise department Giridih news Ravi Ranjan Giridih liquor raid