द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़ाया गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान बांध पंचायत के पुड़ाया टोला निवासी मदन टुडू के रूप में की गई है, जिसका घर पंचायत भवन बांध के सामने स्थित है।.jpg)
जानकारी के अनुसार, मदन टुडू जतरा मेला देखने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान वह शराब के नशे में धुत होकर अचानक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने जब युवक को टावर पर चढ़ते देखा, तो घटना की सूचना पीरटांड़ थाना को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई। विभाग द्वारा तुरंत 33 हजार वोल्ट लाइन को बाधित किया गया। इसके बाद काफ़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।.jpeg)
घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, जिससे यह खतरनाक हरकत की। समय रहते बिजली लाइन बाधित नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।