दुमका:
हंसडीहा थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक मकान में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का दुमका पुलिस ने खुलासा किया है। कोलकाता एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चिन्हित मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन समेत कई उपकरण और अन्य सामान बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है।

कोलकाता STF की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कोलकाता एसटीएफ ने हथियार तस्करी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान हंसडीहा क्षेत्र में पिस्टल और देसी तमंचे बनाए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद कोलकाता एसटीएफ ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दुमका पुलिस ने हंसडीहा के रामगढ़ मोड़ स्थित एक मकान पर निगरानी शुरू की। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी की।
.jpeg)
मकान के अंदर मिला हथियार बनाने का पूरा सेटअप
पुलिस के मकान में प्रवेश करते ही वहां हथियार निर्माण के लिए तैयार किया गया पूरा सेटअप मिला। तलाशी के दौरान हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लेथ मशीन सहित अन्य उपकरण और सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर पूरे परिसर को सील कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यहां कितने समय से अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था और तैयार हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी।
.jpeg)
लाइन होटल के बगल में चल रही थी फैक्ट्री
बताया जा रहा है कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री को मुख्य मार्ग पर एक लाइन होटल के बगल में बेहद शातिराना तरीके से संचालित किया जा रहा था। आरोपियों ने ऐसी जगह ठिकाना बनाया था, जहां सामान्य तौर पर किसी को अवैध गतिविधि का शक न हो। हालांकि, कोलकाता एसटीएफ से मिली सूचना के बाद दुमका पुलिस ने ठिकाने की पहचान कर कार्रवाई की और हथियार निर्माण के पूरे सेटअप का खुलासा कर दिया।
.jpeg)
दो स्थानीय युवक हिरासत में, संचालक फरार
फैक्ट्री के उद्भेदन के बाद पुलिस ने मौके से दो स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फैक्ट्री का कथित संचालक पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
गोड्डा और बिहार से युवकों के आने-जाने की जानकारी
स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त मकान के आसपास गोड्डा और बिहार के कई युवकों का लगातार आना-जाना लगा रहता था। पुलिस अब ऐसे लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिनका इस ठिकाने से संपर्क रहा हो। संदिग्ध गतिविधियों और संभावित हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

एसपी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने के बाद दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार देर शाम स्वयं हंसडीहा पहुंचे। उन्होंने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से छापेमारी तथा बरामद सामान के संबंध में जानकारी ली। कार्रवाई के दौरान हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद, हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव, सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार समेत कोलकाता एसटीएफ की टीम मौजूद रही। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी