logo

दुमका : साक्ष्य के अभाव में बाबूलाल समेत 7 आरोपियों को MP-MLA कोर्ट ने किया बरी 

BABUJI.jpg

दुमका: 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दुमका में एमपी-एमएलए के विशेष अदालत ने बाबूलाल सहित 7 लोगों को बरी कर दिया है। इस मामले में बाबूलाल मरांडी, डॉ संजय, मणिशंकर , निरंजन कुमार मंडल, संजय कुमार गुप्ता, जुली यादव, शेखर सुमन को आरोपी बनाया गया था। 


झंडा लगाने का आरोप था 
कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र राम की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को बरी किया है। बाबूलाल के साथ ही सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि जरमुंडी विधानसभा चुनाव में थाना कांड संख्या 213/14 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप था कि एक यात्री शेड में पार्टी का झंडा लगाया गया था। उस वक्त बाबूलाल मरांडी जेवीएम के केंद्रीय अध्यक्ष थे।