logo

जामताड़ा में डंपर वाहन एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने किया समर्थन, घोटाले का आरोप

jamtara_truck.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा डंपर वाहन एसोसिएशन ने बुधवार को रेलवे साइडिंग में धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। यह धरना प्रदर्शन ईसीएल चित्रा प्रबंधन द्वारा रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई कार्य में लगे सैकड़ों डंपर वाहनों पर रोकलगाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

पिछले कुछ दिनों से, ईसीएल चित्रा प्रबंधन ने रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई कार्य में लगे डंपर वाहनों पर रोक लगादीहै, जिससे एसोसिएशन के सैकड़ों वाहन मालिकों और मजदूरों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। एसोसिएशन का आरोप है कि जामताड़ा उपायुक्त ने ईसीएल चित्रा प्रबंधन को कोयला ढुलाई कार्य में डंपर और टिपर वाहनों को पुनः सेवा में लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन ईसीएल चित्रा प्रबंधन और जीएम ने मनमानी करते हुए अभी तक डंपर वाहनों को काम पर नहीं लगाया है।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने एसोसिएशन के समर्थन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ भाग लिया। उन्होंने डंपर एसोसिएशन के ऑनर्स के हक की लड़ाई में समर्थन देने की बात कही। इस दौरान, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में, वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से ईसीएल चित्रा से रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई कार्य में जामताड़ा डंपर एसोसिएशन के सैकड़ों वाहनों द्वारा सेवा दी जा रही थी, जिससे हजारों स्थानीय परिवारों को रोजगार मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीएल चित्रा प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से एक षड्यंत्र के तहत चित्रा जीएम ने सभी डंपर वाहनों को ढुलाई कार्य से हटा दिया है।
उन्होंने जामताड़ा जिला प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेने और एसोसिएशन के समर्थन में ज्ञापन सौंपने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद, ईसीएल चित्रा प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर द्वारा डंपर एसोसिएशन के ऑनर्स को कोई सूचना नहीं दी गई है, जिससे बड़े घोटाले की आशंका है।

उन्होंने कहा कि ईसीएल चित्रा ढुलाई कार्य में लगे ट्रांसपोर्टर को बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के कारण पिछले साल 1 जनवरी 2024 को कापसरी कोलियरी से टर्मिनेट कर दिया गया था। इस ट्रांसपोर्टर पर 24 करोड़ 9 लाख 300 रुपए की रिकवरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ट्रांसपोर्टर ईसीएल चित्रा जीएम के साथ मिलकर गड़बड़ी और घोटाला करने के लिए डंपर वाहनों को हटा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर ने नया कोयला खदान साइड दमगढ़ा से रेलवे साइडिंग तक ढुलाई कार्य में तय रूट के साथ भी गड़बड़ी की है।
वीरेंद्र मंडल ने मांग की कि ईसीएल चित्रा जीएम इस ट्रांसपोर्टर को सेवा से टर्मिनेट करे और डंपर वाहनों को पुनः कोयला ढुलाई कार्य में लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और ईसीएल चित्रा के किसी भी कोयला कार्य को हाइवा से चलने नहीं देंगे, साथ ही ईसीएल चित्रा के रेलवे साइडिंग में चलने वाले सभी कार्यों को ठप्प कर देंगे।

इस धरना प्रदर्शन में जामताड़ा नगर भाजपा अध्यक्ष गौर बाउरी, पबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष कार्तिक भंडारी, पूर्व जामताड़ा ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, पूर्व गौरेनाला भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, समाजसेवी विजय भगत, मुकेश यादव, शत्रुघ्न पंडित, प्रकाश यादव, रामरंजन, प्रकाश मंडल सहित सैकड़ों एसोसिएशन ऑनर्स, स्थानीय लोग और मजदूर शामिल हुए।



 

Tags - latest jamtara News jamtara Updates latest jamtara News latest jamtara News updates latest jharkhand Nws jharkhand Updates Jharkhand News jharkhand updates jharkhand news