logo

जमशेदपुर : कृष्ण प्रेम के थीम पर सजेगा काशीडीह का दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न

jamshedpur_durga_puja.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के तत्वावधान में हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री-श्री दुर्गा पूजा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत भूमि पूजन काशीडीह मैदान में किया गया। इस दौरान पंडाल का भूमि पूजन पंडित गौरांग दास एवं डब्ल्यू पांडेय ने कराया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में रिद्धिमा सिंह ने पूजा संपन्न कराया।

प्रत्येक साल की तरह इस बार भी काशीडीह में बनने वाला दुर्गा पूजा पंडाल जमशेदपुर की जनता के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल में भारतीय सभ्यता व संस्कृति, जो अति प्राचीन है, उसकी झलक साफ तौर पर देखने को मिलेगी। दरअसल, इस साल कृष्णा प्रेम भावना के थीम पर आधारित पंडाल बनाने का निर्णय आयोजकों द्वारा लिया गया है। इसी थीम के अनुरूप और आकृति में पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है।
इसके साथ ही पूरे पंडाल परिसर में राधा कृष्ण पर आधारित कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। इसके अलावा पूरे पंडाल में राजस्थानी संस्कृति की झलक का भी रमणीय दर्शन होगा। आयोजकों द्वारा इस साल भी पूजा समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में पंडाल की ऊंचाई लगभग 55 फीट और लंबाई और चौड़ाई 150 फीट होगी। पंडाल की विशेष रूप से मूर्ति कोलकाता के कांटाटोली से बन कर आ रही है और यह आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूजन के अवसर पर क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, कन्हैया पुष्टि, राम कुमार, देबू प्रमाणिक, पवन सिंह, डब्बू साहू, दिनेश सिंह, पुत्तन सैनी एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

Tags - Jamshedpur Durga puja Durga puja jamshedpur latest jamshedpur News jamshedpur News Updates jamshedpur News updates latest jharkhand News jharkhand News updates kasidih Durga puja pandal latest kasidih Durga puja pandal news jharkhand News