logo

विदाई के वक्त दूल्हे ने गाड़ी में कर दी अश्लील हरकत, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार

वपेुग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सारण जिले में शादी के दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दुल्हन नाराज हो गई। दरअसल दूल्हे ने शादी के दिन ही खूब शराब पी ली और विदाई के दौरान गाड़ी में दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। इससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। फिर पंचायत हुई और बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। मामला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गड़खा के मोतीराजपुर में शादी समारोह में शादी की रस्म पूरी होने के बाद विदाई कराने के दौरान नशे की हालत में दूल्हे की अश्लील हरकत को देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। घंटों विवाद चलता रहा, लेकिन दुल्हन नशेड़ी दूल्हे संग जाने को राजी नहीं हुई।


परिवार ने खुशी-खुशी स्वागत किया था बाराती का 
बताते चलें कि बारात सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव से आई थी। कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो की शादी गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की बेटी कुमारी पूजा के साथ तय थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। धूम-धाम से बरात आई। नाचते-गाते आए बरातियों का लड़की पक्ष ने खुशी से स्वागत किया। समय से दरवाजा लगा। 

नशे की हालत में मंडप पहुंचा दूल्हा
इसके बाद जयमाला हुई और सिंदूर दान के समय नशे की हालत में जब दूल्हा मुन्ना कुमार मंडप में पहुंचा तो सिंदूर भरते वक्त लड़खड़ाने लगा। यह देखकर दुल्हन को शक हुआ और वह थोड़ी दूर बैठ गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को संभाला। विवाह के बाद विदाई का वक्त हुआ तो दुल्हन की विदाई की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन दूल्हे ने विदाई के दौरान गाड़ी में दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। इससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया।