logo

दुमका : पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान गिरा पोलिंग बूथ का छज्जा, 2 लोग घायल

pollingbooth.jpg

दुमका: 

दुमका में पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ का छज्जा गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक मतदानकर्मी सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों में एक मतदाता भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक दुमका के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत कॉपरेटिव भवन के गोदाम में वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान अचानक छत की सीलिंग गिर गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश
घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने बताया कि भवन तकरीबन पांच दशक पुराना है। बीते पांच दशक में कभी भी भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। केवल बाहर से रंग-रोगन कर दिया जाता है। सवाल उठता है कि क्या जिला प्रशासन ने इस भवन को पोलिंग बूथ बनाने से पहले हालात का जायजा नहीं लिया था। जिस प्रकार से छज्जा गिरा, किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। गनीमत थी की घटना के वक्त वहां लोगों की संख्या ज्यादा नहीं थी।