logo

आंदोलन की राह पर ई रिक्शा चालक और ओनर; किया रांची नगर निगम का घेराव; जानें क्या है मांग

ranchi_nagar_nigam.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम का घेराव आज ई रिक्शा चालको एवं ओनर के द्वारा किया गया। घेराव का कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया। इस दौरान उत्तम यादव ने कहा कि रांची जिला में चारों ओर परिचालन करने वाले ई-रिक्शा चालकों को सिटी पास अस्थाई स्टैंड एवं यात्री पड़ाव नहीं रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ई-रिक्शा चालक एवं ऑनर्स को न्याय नहीं मिल जाता मैं इस लड़ाई को लडूंगा। 


ई रिक्शा चालकों की मांग इस प्रकार है

  •  रांची नगर निगम द्वारा जुर्माना एक्ट 1st offence, 2nd offence, 3rd offence, 4th offence, 5th offence, 6th offence को समाप्त किया जाय । ये जुर्माना एक्ट किसी अन्य शहर या राज्य में निगम द्वारा ई रिक्शा पर नही लागू है। 
  •  ई रिक्शा को रूट पास से मुक्त किया जाय। या फिर निगम क्षेत्र के 20 km के अंतर्गत चलाने का परमिट दिया जाय।
  • ई रिक्शा चालक को ई रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस एक सामान्य फीस पर जल्द दिया जाय। 
  •  ई रिक्शा संचलन के लिए आईडी कार्ड, ड्राइवर के नाम, पता,आधार नंबर,फोन नंबर, QR code युक्त आईडी कार्ड प्रदान किया जाय।
  • निगम द्वारा ऑटो पड़ाव टोकन से ई रिक्शा को फ्री किया जाय।

क्या कहा नगर आयुक्त ने
प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर आयुक्त को 7 प्रतिनिधि द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बताया गया है कि जो भी ई-रिक्शा चालकों को नगर निगम द्वारा 3 हजार, 5 हजार, 25 हजार का जो फाइन काटा जाता था वह नगर निगम द्वारा अब नहीं काटा जाएगा। धर-पकड़ नहीं की जाएगी।  जो पेपर में प्रकाशित हुआ था कि ई-रिक्शा को 113 रूट में डिवाइड किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा कोई भी ऐसा रूट नहीं बनाया गया है। तीसरा रांची नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिए रांची शहर में यात्री पड़ाव या स्टैंड के जगह चिन्हित कर यूनियन के पदाधिकारी रांची नगर निगम को दे ताकि वह अस्थाई स्टैंड जल्द से जल्द बना सके। ग्लोबल टेंडर के  लिए भी प्रयास की जा रही है, इस पर भी प्रशासनिक पदाधिकारी बैठक कर जल्द से जल्द हल निकालने का प्रयास करेगा। 

Tags - JharkhandJharkhand local newsRanchi Municipal Corporationuttam yadav