logo

वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास में छापेमारी के दौरान ED को मिले 30 लाख रुपये कैश 

ED.jpeg

द फोलोअप डेस्क 

रांची- ईडी ने आज झारखंड में 36 ठिकानों दबिश दी है। इस दौरान झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उऱांव के आवासीय परिसर से ईडी को 30 लाख रुपये कैश मिले हैं। साथ ही छापेमारी में अन्य दस्तावेज और बैंक से जुड़े कागजात मिले हैं। इससे वित्तमंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह कैश वित्तमंत्री के सरकारी पीएस संजय दुबे की आलमारी से मिले हैं। जिनका कार्यालय रामेश्वर उरांव के आवासीय परिसर में है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है। बहरहाल, इस कार्यालय का इस्तेमाल वित्तमंत्री भी करते हैं। 
गौरतलब है कि तकनीकी रूप से ईडी की यह छापेमारी रामेश्वर के बेटे रोहित उरांव के ठिकाने पर हुई है। और रोहित उरांव ने कागजात में अपना ठिकाना वित्तमंत्री के आवास को बताया है।  

कहां-कहां ईडी ने दी दबिश 
गौरतलब है कि ईडी की टीमों ने आज सुबह शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव, नेक्सजेन के विनय सिंह, अमर टेकरीवाल, कॉन्ट्रैक्टर संजय सिंह सिहत अन्य के यहां दबिश दी है। ईडी की ये टीमें राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, कोलकाता समेत 36 ठिकानों पर कागजात खंगाल रही हैं। ईडी ने यह कार्रवाई जमीन घोटाला और शराब घोटाला मामले में की है। बता दें कि भाजपा झारखंड में शराब घोटाले के आरोप लगाती रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N