logo

Ranchi : सोनिया गांधी से ईडी कर रही पूछताछ, रांची में कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन जारी 

sonia_ed1.jpg

रांचीः
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से ईडी (ED) आज दूसरी बार पूछताछ कर रही है।  जिसे लेकर आज देश भर में कांग्रेस (Congress) फिर सड़कों पर नजर आएगी। कांग्रेसी नेता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमाओं के पास विरोध प्रदर्शन करेंगेष। दिल्ली (Delhi) में कांग्रेसी नेता कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें राजघाट पर "सत्याग्रह" की अनुमति नहीं दी। इधर रांची में भी कांग्रेसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है, आज मोरहाबादी मैदान के पास बापू वाटिका के नजदीक कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछली बार नेताओं ने ईडी दफ्तर का घेराव किया था। 


राजनीतिक बदले की भावना 
कांग्रेसी इस बात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करेंगे कि मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इसको लेकर सोमवार शाम कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई। आज सुबह संसद में भी पार्टी नेताओं ने  बैठक की। गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीते 21 जुलाई को सोनिया गांधी से ईडी करीब दो घंटे पूछताछ कर चुकी है।