logo

रांची में दूसरे दिन भी ED की छापेमारी जारी, करोड़ों कैश मिलने की सूचना

्हेीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में आज भी ईडी की छापेमारी चल रही है। 6 से 7 जगहों पर ईडी की छापेमारी की सूचना मिल रही है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे से ईडी ने सात नए ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ-साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां रेड चल रही है। 


करोड़ों रुपए बरामद
जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी के रेड में एक बार फिर से करोड़ों रुपए बरामद किए गए हैं। मंगलवार को ईडी की टीम ने रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले कांट्रेक्टर राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार राजू सिंह के यहां से करोड़ों रुपए नगद बरामद किए गए हैं। बरामद नगर पैसों की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई गई है।


गौरतलब है कि सोमवार को हुए ईडी की रेड में 35 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Tags - Ranchi ED ED raid ED raid Ranchi cash recovered crores of cash recovered