logo

प्रदीप यादव के रांची पहुंचते ही आवास पर लगा सील ईडी ने हटाया

1394.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ईडी के बुलावे पर बुधवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव रांची पहुंचने के बाद उनके आवास पर लगा सील हट गया। ईडी ने यह सील हटा दिया। दरअसल बुधवार की शाम प्रदीप यादव ईडी रांची के हिनू स्थित कार्यालय में प्रदीप यादव पहुंचे। ईडी को सूचना दी कि वे आ गए हैं। इसके बाद ईडी ने उनके आवास का सील हटा दिया। जानकारी के अनुसार फिलहाल ईडी प्रदीप यादव के आवास पर ही उनसे पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी रांची, गोड्डा, दुमका जिले में हुई। कहा जा रहा है कि छापेमारी के दौरान गड़बड़ी व निवेश से संबंधित दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। जिसके बाद प्रदीप यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनके रांची स्थित आवास को सील कर दिया गया है। ईडी ने उन्हें बुधवार को रांची बुलाया था। उनका फोन कल सुबह से स्विच ऑफ आ रहा है जिसको लेकर प्रदीप यादव ने ईडी से कहा है कि उनका मोबाइल कहीं खो गया है। बताते चलें कि ईडी को मिक्की आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के ठिकाने से 60 लाख रुप और काफी दस्तावेज बरामद हुए हैं। अजय झा कुछ बड़े राजनेताओं का करीबी माने जाते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N