logo

विधायक इरफान अंसारी और साहिबगंज डीसी से आज ED करेगी पूछताछ

ed_office3.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी सोमवार यानि आज कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी (Dr. Irfan Ansari) से पूछताछ करेगी। विधायक को 11 बजे हिनू स्थित ईडी दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। वहीं दूसरी ओर साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव  को खनन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि रामनिवास यादव पर खनन घोटाला के आरोपियों की मदद का आरोप है।


13 जनवरी को नहीं पहुंचे थे इरफान 
बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी को ईडी ने कैश कांड के तीनों विधायकों को नोटिस भेजा गया था। जिसमें 13 जनवरी को डॉ इरफान अंसारी को पेश होने के लिए कहा गया था। 13 जनवरी को इरफान अंसारी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। उन्होंने अपने पीए को ईडी दफ्तर भेजा है। उनके साथ 3 वकील भी गये हैं। उन्होंने 2 सप्ताह का समय मांगा था। जिसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा समन कर 6 फरवरी यानि आज बुलाया है।

सभी तथ्यों के साथ ईडी ने हाजिर होने को कहा था

बता दें कि साहिबगंज डीसी से 23 जनवरी 2023 को ईडी के अधिकारी ने पूछताछ की थी। उस दिन पूछताछ में डीसी ने ईडी के दफ्तर में बताया था उन्होंने उन्होंने जो जांच रिपोर्ट दी है उसके तथ्य वह भूल गए थे। इसके बाद उन्होंने विस्तार से मामले की जानकारी देने के लिए ईडी से समय मांगा था। जिसके बाद ईडी ने 6 फरवरी को उन्हें सभी तथ्यों के साथ हाजिर करने को कहा था।


अनुप सिंह के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
आज इरफान अंसारी ईडी दफ्तर जाएंगे तो ईडी यह जानने का प्रयास करेगी कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए किसने क्या पहल की थी। इस आरोप में कितनी सच्चाई है। कहा जा रहा है कि विधायक अनुप सिंह से  बयान का तीनों विधायकों के बयान से मिलान किया जाएगा। इसी मामले में सोमवार  7 फरवरी को खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और 8 फरवरी को कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी से पूछताछ की जाएगी।