logo

शराब घोटाला केस में संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से आज ED करेगी पूछताछ

ed_office14.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में पुरानी शराब नीति के जरिए टेंडर आवंटन में हुए घोटाले को लेकर संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से आज ईडी पूछताछ करेगी। गजेंद्र को सुबह 11 बजे तक ईडी आफिस में हाजिर होने को कहा गया है। इससे पहले ईडी ने उन्हें 29 नवंबर को उपस्थिति का समन भेजा था लेकिन वह नहीं गए थे। ईडी ने गजेंद्र सिंह को एक फार्मेंट भी भेजा है, जिसके तहत पांच सालों के उत्पाद विभाग के राजस्व, शराब टेंडर आवंटन को लेकर राजस्व पर्षद के पत्रों, टेंडर आवंटन से जुड़े कागजातों की मांग भी की गई है।


सरकार से मांगी है अमुमति
सूत्रों के अनुसार, समन मिलने के बाद संयुक्त उत्पाद आयुक्त ने मांगे गये ब्योरे और उससे संबंधित दस्तावेज ईडी को सौंपने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी। हालांकि, सरकार ने अब तक इडी की मांग पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इसी आधार पर ही संयुक्त उत्पाद आयुक्त 29 नवंबर को ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए। हालांकि, उन्होंने सरकार द्वारा सहमति दिये जाने के बाद आवश्यक दस्तावेज के साथ इडी कार्यालय में हाजिर होने की सूचना भेजी थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N