logo

रांची : सरकार गिराने की साजिश मामले में ED आज नमन विक्सल कोंगाड़ी से करेगी पूछताछ

naman_biksal.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
सरकार को गिराने की साजिश मामले में मनी लांड्रिंग (Money Laundering) के तहत जांच कर रही ED आज कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी (Naman Vixel Kongadi) से पूछताछ करेगी। जो जानकारी है उसके मुताबिक नमन विक्सल कोंगाड़ी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ईडी दफ्तर जाएंगे। जहां ईडी के अधिकारी उनका बयान दर्ज करेंगे। ईडी यह जानने का प्रयास करेगी कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए किसने क्या पहल की थी और इस आरोप में कितनी सच्चाई है। 


17 जनवरी को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे कोलेबिरा विधायक
बता दें कि इससे पूर्व ईडी ने नमन विक्सल कोंगाड़ी को 7 जनवरी को समन भेजकर 17 जनवरी को हीनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। नमन विक्सल कोंगाड़ी ने निजी व्यस्तता का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय पहुंचने में असमर्थता जतायी है। उन्होंने ईडी से दो हफ्ते का समय मांगा है। इसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा समन कर बुलाया है।


30 जुलाई कैश के साथ पकड़े गए थे
गौरतलब है कि विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी 30 जुलाई को हावड़ा में 49 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे। उसके अगले ही दिन बेरमो विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर कराया था। जिसके बाद तीनों को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में 20 अगस्त 2022 को तीनों को जमानत मिल गई थी। हालांकि, पकड़े जाने के बाद विधायकों ने बताया था कि उनका पैसा वैध था और वे अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए साड़ी खरीदने गए थे। उनका दावा था कि सभी रुपये उसी मद के थे।