logo

एहतेशाम वकारिब जमशेदपुर के SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला के SP बने

रबबहहह.jpg

द फॉलोअप, रांची

जमशेदपुर-सरायकेला की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने तत्काल रिक्त हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और अधीक्षक के पद पर नियुक्ति कर दी है। जानकारी के अनुसार सीआईडी में एसपी के पद पर पदस्थापित एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक और जैप-तीन के कमांडेंट मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है। मालूम हो मंगलवार की देर रात मुख्यमंत्री के आदेश पर जमशेदपुर के एसएसपी पीयुष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया था। दोनों पति-पत्नी हैं।

उसके अगले दिन मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसांवा के रिक्त एसएसपी और एसपी पद पर नयी नियुक्ति कर दी। मालूम हो कि शनिवार की रात करनी सेना से जुड़े हिमांशु सिंह की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। अपराधियों के हमले में प्रत्युष सिंह भी घायल हुए थे, जिनका कोलकाता में इलाज चल रहा है। वह अपनी जिंदगी से जूझ रहे हैं। इस हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़ा होने लगा था। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया था।

Tags - Jharkhand Jamshedpur SSP Seraikela-Kharsawan SP Posting Ehtesham Waquarib Manoj Swargiyari