logo

Sahibganj : बड़े भाई ने किया रिश्तों का कत्ल, पारिवारिक विवाद में छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला

a1413.jpg

साहिबगंज: 
साहिबगंज (Sahibganj) मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत किशनप्रसाद दियारा (Kishanprasad Diara) में छोटे भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडलीय कार्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय (SDPO Office) कक्ष में एसडीपीओ राजेंद्र दूबे ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 19 अप्रैल को किशनप्रसाद दियारा की रहने वाली रूबी देवी ने विकास मंडल नामक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रूबी देवी ने आरोप लगाया था कि विकास मंडल ने उनके पति ब्रजेश मंडल की हत्या की है।

 

घरेलु विवाद में छोटे भाई को मार डाला
एसडीपीओ ने बताया कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। प्रथम दृष्टया विकास मंडल के विरुद्ध तो कोई साक्ष्य नहीं मिला। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक ब्रजेश मंडल के भाई जितेंद्र मंडल पर संदेह हुआ। गहन छानबीन में पता चला कि जितेंद्र मंडल ने ही अपने छोटे भाई ब्रजेश मंडल की पहले तो गला दबाकर हत्या कर दी इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के पीछे आम के पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद में ब्रजेश मंडल की हत्या की गई। 

मृतक की पत्नी को गलतफहमी हुई थी
एसडीपीओ राजेंद्र दूबे (SDPO Rajendra Dubey) ने बताया कि जिस दिन ब्रजेश मंडल की लाश मिली, उसी दिन सुबह विकास मंडल ब्रजेश के घर गया था और 1 हजार रुपये का कर्जा मांगा था। जब ब्रजेश की मौत हुई ती मृतक की पत्नी को लगा कि विकास मंडल का ही कत्ल में हाथ है। उसे गलतफहमी हुई कि पैसों के लेन-देन के विवाद में विकास ने ब्रजेश की हत्या की। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से और पूछताछ किया जाना बाकी है। पूरी पूछताछ के बाद ब्रजेश की हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।