द फॉलोअप डेस्क
गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर डुमरिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, नाला विधानसभा क्षेत्र के बिंदापाथर थाना अंतर्गत डुमरिया पंचायत के दीपाया गांव निवासी शिरोमणि चौधरी (65 वर्ष) अपने घर से साइकिल पर सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे रोड पर डुमरिया मोड़ के सामने एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि शिरोमणि चौधरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
.jpg)
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों में प्रशासन और बेलगाम वाहन रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया। सूचना पाकर बिंदापाथर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही जिम्मेदार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले की जांच जारी है। उसके चालक की तलाश के लिए मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
