logo

Ranchi : डायन-बिसाही का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला की हत्या

dayan2.jpg

रांचीः 

तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित बारेडीह गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि महिला के भतीजा द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले को डायन-बिसाही से जोड़कर नहीं देख रही है। महिला की पहचान पूरन स्वांसी के की पत्नी के रूप में हुई है। 


गोबर फेंकने गई थी महिला 
जो जानकारी है उसके मुताबिक महिला गाय का गोबर खेत में फेंकने के लिए निकली थी। उसी दौरान उसके भतीजे ने उसपर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पति उसे बचाने गया तो भतीजे ने उस पर भी हमला किया। जिसके बाद वो भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को सारी बात बताई। 


आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही 
बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण ऐसा कह रहे हैं कि डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या की गई है, लेकिन यह बात भी सामने आ रही है कि यह आपसी विवाद का मामला है। आरोपी भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा  रहा है कि दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता था।