logo

द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के निर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट  

news109.jpg

 देवघर 

द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चुनाव में जीते सभी नव निर्वाचित सदस्यों के बीच एक सादे समारोह में प्रमाण पत्र वितरण सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर चुनाव समिति के सदस्य अशोक बरनवाल, बम शंकर वाजपेयी, राज कुमार शर्मा, अनन्त झा, बैधनाथ यादव सहित मुख्य अतिथि सेवा निवृत जिला सत्र न्यायधीश सह अधिवक्ता चंद्र शेखर पांडे आदि उपस्थित थे। वहीं मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने सम्पन्न हुए चुनावी परिक्रिया की तारीफ़ करते हुए सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष अमर नाथ पाठक, उपाध्यक्ष अनलकांत मिश्रा, संयुक्त सचिव शिवम मिश्र, अनूप कुमार राय, सचिव राजेश किशोर, कोषाध्यक्ष अरुण केसरी, सह कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार यादव उर्फ पप्पु भारतीय, कार्यकारिणी सदस्य, अनिता चौधरी, उपेंद्र कुमार,ललित भारती, मुहम्मद मिनाज उद्दीन अंसारी, मुहम्मद इम्तियाज़, युगल यादव, गौरव कुमार जैसवाल, राजा यादव, संजय यादव, परमजीत कुमार,जीतन कुमार वहीं उपाध्यक्ष रणजीत कुमार के प्रतिनिधि राजकुमार बरनवाल को प्रमाण पत्र दिया गया। 


इस तरह रहा चुनावी परिणाम

अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम-
1) डॉ. अमरनाथ पाठक - 74 मत।
2) चंद्र विजय प्रसाद चंदन - 48 मत।
3) जेम्स कुमार नवाब - 17 मत।
4) दीप नारायण - 11 मत।
5) धनंजय राणा - 2 मत।
6)  शैलेंद्र कुमार मिश्रा - 23 मत।
7) संजीत कुमार मंडल - 44 मत।
अध्यक्ष पद पर डॉ. अमरनाथ पाठक ने चुनाव जीता।


उपाध्यक्ष के दो पद के लिए चुनाव परिणाम:-
1) अनलकांत मिश्रा - 133 मत।
2) रंजीत कुमार - 99 मत।
3) विजय कुमार राय - 43 मत।
4) ताले मोनाजिर - 98 मत।
5) भवेश कुमार मंडल - 30 मत।
उपाध्यक्ष पद पर अनलकांत मिश्रा और रंजीत कुमार ने चुनाव जीता।


सचिव के पद के लिए चुनाव परिणाम:-
1) राजेश किशोर - 108 मत।
2) उत्तम आनंद वत्स - 84 मत।
3) सुनील कुमार - 19 मत।
सचिव पद पर राजेश किशोर ने चुनाव जीता।


संयुक्त सचिव के दो पद के लिए चुनाव परिणाम
1)सुनील कुमार - 61 मत।
2)शिवम कुमार मिश्रा - 123 मत।
3)अनूप कुमार राय - 80 मत।
4) उमेश कुमार यादव - 63 मत।
5) भवेश कुमार मंडल - 65 मत।
संयुक्त सचिव पद पर शिवम मिश्रा और अनूप कुमार राय ने चुनाव जीता।

कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव परिणाम
1) शेखर सुमन - 65 मत।
2)शत्रुघ्न प्रसाद - 47 मत।
3) विजय कुमार सिन्हा - 38 मत।
4)अरुण केसरी - 92 मत।
कोषाध्यक्ष पद पर अरुण केशरी ने चुनाव जीता।


सह- कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव परिणाम
पप्पू भारतीय निर्विरोध निर्वाचित।


कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए चुनाव परिणाम
1) उपेंद्र कुमार - 130 मत।
2) परमजीत कुमार - 128 मत।
3) जीतन कुमार - 151 मत।
4) विकास कुमार राउत - 76 मत।
5) गौरव कुमार - 114 मत।
6) राजा कुमार यादव - 113 मत।
7) युगल प्रसाद यादव - 135 मत।
8) केशव प्रसाद यादव - 94 मत।
9) संजय प्रसाद यादव - 113 मत।
10) अंजनी कुमार सिन्हा - 66 मत।
11) मो. मिन्हाजुद्दीन अंसारी - 102 मत।
12) मो. इम्तियाज अंसारी - 124 मत।
13) रामचंद्र झा - 97 मत।
14) विनय कुमार देव - 92 मत।
15) ताले मोनाजिर - 45 मत।
16) राजेश कुमार राम - 99 मत।
17) शंभु नाथ सहाय - 62 मत।
18) ललित भारती - 103 मत।
19) बिक्रम कुमार तिवारी - 80 मत।
20) अनिता चौधरी - 183 मत।
21) सुबोध कुमार - 55 मत।

कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अनिता चौधरी, जीतन कुमार, युगल यादव, उपेंद्र कुमार, परमजीत कुमार, इम्तियाज अंसारी, गौरव कुमार, राजा यादव, संजय यादव, ललित भारती और मो. मिन्हाजुद्दीन अंसारी ने चुनाव जीता।


 

Tags - Elected Press Club  Deoghar certificates Jharkhand News News Jharkhand