logo

CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम कर रहे कर्मियों को कंपनी नहीं दे रही पूरी सैलरी, फ्रंटलाइन कंपनी कार्यालय का किया घेराव

gherao.jpg

द फॉलोअप डेस्क
80 उत्कृष्ट विद्यालयों में काम करने वाली सुरक्षा कर्मी, माली एवं सफाई कर्मियों ने आज (20 दिसंबर) फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का घेराव किया। अपनी 6 सूत्रों मांगों को लेकर उनलोगों ने घेराव किया है। इन कर्मियों का मांग है कि जिस वेतन पर इनकी बहाली की गई थी, उतने पैसे इन्हे नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही इनका यह भी कहना है कि इन्हें सप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है।  पेमेंट का पे- स्लिप भी नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के तरफ से पेमेंट का भूगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है।

 
लगभग 2 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक है कार्यरत 
मौके पर क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालय वर्तमान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में बाहय स्रोत के माध्यम से  सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी एवं माली कर्मी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड के अधीन पिछले लगभग 2 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक कार्यरत है, इसी कार्य से परिवार का भरण-पोषण, बाल-बच्चा का पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य सुविधा अन्य जरूरतमंद संभव हो पा रहा है। घेराव के माध्यम से कंपनी से निम्न मांग किया गया।


ये हैं मांग
ज्वाइनिंग समय से अबतक का पेमेंट स्लिप दिया जाय।
 कटौती किया गया वेतन और पीएफ तत्काल भुगतान किया जाय।
नियमानुसार साप्ताहिक छुट्टी दिया जाय।
 जेईपीसी कार्यालय घेराव के दिन का वेतन कतौती तत्काल भुगतान किया जाय।
कार्यरत कर्मीयों को गाली गलौज करके काम से हटाने का धमकी देना बंद किया जाय।
 आंदोलनरत किसी भी कर्मी को टारगेट न किया जाय।