logo

बड़ी खबर : गुमला पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP के 3 उग्रवादी ढेर 

naxalite6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला से एक बड़ी खबर आ रही है कि गुमला पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नक्सलियों बीच एक बड़ी मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बुधवार की सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार गुमला एसपी हरिश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के कुछ नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं और वे सभी बिशनपुर के इलाके में जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। और इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इस क्रम में जैसे ही पुलिस की टीम केचकी जंगल पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। और तीन उग्रवादी को मार गिराया। वहीं एक उग्रवादी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा (लोहरदगा), छोटू उरांव पिता सतेंद्र उरांव (हुसीर, लातेहार) और सुजीत उरांव (लोहरदगा) के रूप में हुई है। लगातार गुमला पुलिस उग्रवाद को लेकर कार्रवाई कर रही है। पूर्व में बड़ी संख्या में इसी संगठन के उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद ब्रजेश यादव ने खुद को कमांडर घोषित कर संगठन की कमान संभाली थी। पुलिस का कहना है कि ब्रजेश किसी भी हाल में पकड़ा या मारा जाएगा। इस मुठभेड़ से जेजेएमपी को करारा झटका लगा है और सुरक्षा बलों का अभियान और भी आक्रामक रूप ले चुका है।

गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने जानकारी दी है कि दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादी मार गिराए हैं। इनके पास से एक-एक-56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद किये गए हैं। हालांकि यह अभियान अब भी जारी है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand kahabr naxalite naxalite news gumla news gumla police news