logo

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 घायल अपराधी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

खलारी_खबर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के रातू थाना क्षेत्र के खलारी रोड में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। मुठभेड़ की यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई, दोनों ओर से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार का जखीरा भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अपराधियों के होने की सूचना पर पुलिस की टीम ठाकुर गांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर पहुंची थी। जहां पुलिस को देखकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी है जिन्हें घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के बाद सर्च अभियान के दौरान रांची पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। जिसमें, बताया जा रहा है कि मौके से 8 पिस्टल, दर्जनों कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं इस मामले में अभी भी जांच की जा रही है। 

जिन अपराधियों को गोली लगी है उनमें कुख्यात साजन अंसारी और अमित गुप्ता शामिल हैं । वहीं अन्य जानकारी जुटाने और गिरफ्तारी के लिए दोनों अपराधियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi police news ranchi news rahul dubey gang newsranchi khabar