logo

रांची : मेन रोड से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, दुर्गा पूजा को लेकर एक्शन में प्रशासन

atikraman1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही है। जहां एक तरफ कई पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज रांची के मेन रोड से स्टेशन तक अतिक्रमण  हटाओ अभियान जारी है। चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में चुटिया पुलिस और रांची नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N