logo

रांची में पहली बार होनेवाले 19 और 20 अप्रैल के एयर शो में बिना टिकट होगी एंट्री 

free.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज 19 और 20 अप्रैल को होने वाले भारतीय वायु सेना के एयर शो को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारी को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, होडिंग, साईनेज, सीटिंग अरेंजमेंट एवं अन्य सारी चीजें व्यस्थित तरीके से कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जानकारी हो की भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक क्षण रहेगा। एयर शो को लेकर सारी आवश्यक इंतजाम को लेकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर सभी व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। 
भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें भी इस भव्य एयर शो के लिए 19 अप्रैल को विशेष रूप से स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है। शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा, कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सुबह- 08:30 तक सभी को अपना-अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर लेना है। बता दें कि इस एयर शो का कोई शुल्क या टिकट नहीं लिया जा रहा है। इसे सभी लोग मुफ्त में जाकर देख सकते हैं। 
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक HQ-1, अमर कुमार पाण्डेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी रांची,  शिवेंद्र सिंह एवं एयर फ़ोर्स के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Air Show Free Air Show 

Trending Now