logo

पाकुड़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल से अवैध शराब और बीयर बरामद

xfgun_r.jpg

नंदलाल तुरी
उत्पाद विभाग, पाकुड़ की टीम द्वारा अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत कांटा मोड़, आलुबेड़ा स्थित सुनिता भगत के होटल में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 1.125 लीटर अवैध विदेशी शराब तथा 14.95 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अभियुक्त फरार हो गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मद्यपान, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - latest Pakur News Pakur News Updates latest Pakur news latest Pakur News Pakur Updates Pakur News in Hindi Latest jharkhand news Jharkhand News Updates jharkhand News updates latest jkharkhand news Jharkhand News in Hindi